चूक:सीएम के काफिले में घुसी निजी एंबुलेंस, अफसरों में मची अफरातफरी, बाद में हुआ यह – Private Ambulance Entered Cm Convoy

Published by admin on


Private ambulance entered CM convoy

सीएम के काफिले में घुसती निजी एंबुलेंस
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


अलीगढ़ में लोधा स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय जा रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले में एक निजी एंबुलेंस के घुसने से कुछ देर के लिए अफसरों में अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद इस एंबुलेंस को काफिले से अलग रास्ता देकर निकाल दिया गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों की जान में जान आई। 

19 अक्तूबर दोपहर तीन बजे के करीब मुख्यमंत्री का काफिला राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो रहा था। लोधा के पास आईटीएम कालेज, करसुआ हेलीपेड से मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ राजा महेन्द्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय जा रहे थे। तभी खैर की तरफ से एक निजी एंबुलेंस मुख्यमंत्री के काफिले में प्रवेश कर गई। 

जिससे पुलिस अधिकारी परेशान हो गए। कुछ देर बाद ही एंबुलेंस को काफिले से अलग रास्ता देकर निकाल दिया गया। विदित है कि आईटीएम कालेज करसुआ से लेकर राजा महेन्द्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय कई पुलिस कर्मियों की डयूटी लगी हुई थी। जिसमें सीओ इंस्पेक्टर, दरोगा, हैडकांस्टेबल व सिपाही शामिल थे। कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी एंबुलेंस मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गई थी।

Categories: Latest News

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *