राशि परिवर्तन:राहु-केतु की बदली राशि, गुरु चंडाल योग से मिली मुक्ति; जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव – Changed Zodiac Sign Of Rahu-ketu, Got Relief From Guru Chandal Yoga

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस राशि परिवर्तन से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों को नकारात्मकता से मुक्ति मिलेगी और उनमें सकारात्मकता आएगी। सामान्यतया इस प्रकार का परिवर्तन व्यापार के लिए शुभ संकेत माना जाता है।
मेष : प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आंख और सिर से संबंधित समस्या आ सकती है।
वृषभ : व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आय में अचानक वृद्धि आएगी। यात्रा कष्टकारी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।
मिथुन : व्यापार और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। पिता को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं।
कर्क: भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। यात्रा में कष्ट आएगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है।
0 Comments