Agra:खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला वृद्धा का शव, बेटे ने देखा तो उड़ गए होश; पुलिस जांच में जुटी – Dead Body Of An Old Woman Was Found Lying On Cot Soaked In Blood In Agra

Published by admin on


dead body of an old woman was found lying on cot soaked in blood In Agra

अछनेरा थाना, आगरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की सुबह वृद्धा का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। बेटे ने देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से घटनास्थल पर निरीक्षण करके तथ्य की। मामले में अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि किसी जानकार पर शक है। पड़ताल की जा रही है।

घटना अछनेरा थाना क्षेत्र के रायभा की है। यहां की रहने वाली 80 वर्षीय विद्या देवी की शनिवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। विद्या देवी घर में अकेली रहती थीं। उनके पांच बेटे हैं। इनमें एक पुत्र वीरी सिंह गांव में ही घर के पीछे बने दूसरे कमरे में रहता है। बाकी चार दिल्ली और मथुरा में रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार को विद्या देवी से मिलने बड़ा बेटा शिव चरण आया था। इसके बाद दिल्ली चला गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम…, शर्मसार हो गए परिवार के लोग

रविवार की सुबह वीरी सिंह मां के लिए चाय लेकर आया। यहां विद्या देवी घर के आंगन में चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थीं। सूचना पर एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद फोर्स के साथ पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने जांच की। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान थे। उनके कपड़े अस्तव्यस्त थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने बचने की कोशिश की होगी। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। हालांकि कोई सुराग नहीं मिला है। 

यह भी पढ़ेंः- Agra : रात में बनाई …और सुबह हाथ से ही उखड़ गई सड़क, कई जगह पड़ीं दरारें; ठेकेदार ने जल निगम पर फोड़ा ठीकरा

वीरी सिंह ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वीरी सिंह ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले गांव का एक युवक उनके परिवार की युवती को लेकर चला गया था। युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। तब से युवक का परिवार गांव में नहीं रहता है। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए टीम को लगाया है। परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है। गांव में परिवार और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Categories: Latest News

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *