Ayodhya Deepotsav 2023:सीएम योगी ने की सरयू आरती, 21 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, देखें मनमोहक दृश्य – Deepotsav Ayodhya 2023 Live Updates Lighting 24.60 Lakh Lamps World Record Cm Yogi Ram Mandir Visit

Published by admin on


06:20 PM, 11-Nov-2023

सरयू नदी पर जलाए जा रहे दीये

आरती के बाद अब सरयू नदी के घाट पर दीये जलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही राम की पैड़ी पर एक नया रिकॉर्ड भी बनेगा। हर साल दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाता है। दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। घाटों पर लाखों दीये को जलाया जा रहा है।

06:09 PM, 11-Nov-2023

सरयू नदी के घाट पर सीएम योगी ने की आरती

अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस दौरान घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती की। घाट लाखों दीपों से जगमगाया गया।

 

05:45 PM, 11-Nov-2023

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम लला के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे हैं।

 

 

05:30 PM, 11-Nov-2023

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोली

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। यह त्योहार ही हमारी संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने दिवाली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आज हनुमान जयंती भी है। आपको हनुमान जयंती की शुभकामनाएं। अयोध्या का इतिहास बहुत पुराना है।

05:28 PM, 11-Nov-2023

सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को दी दिवाली की शुभकामनाएं

भाषण के बीच सीएम योगी ने कहा कि 22 जनवरी की तैयारी हम सभी को अभी से करनी चाहिए। जिससे ये एक बड़ा आयोजन बने। हम सभी को मिलकर इस कार्य को पूरा करना होगा। सीएम ने प्रदेश की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।  जय जय सीताराम, जय जय श्रीराम का नारा लगाया।

05:21 PM, 11-Nov-2023

भगवान राम ने कहा अयोध्या के लोग मेरे प्रिय वासी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने दीप प्रज्वल को रेखांकित किया है। हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान राम लला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं। अयोध्या वासियों को भगवान राम ने खुद कहा है वे उनके प्रिय वासी हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि जब भगवान आ रहे हों तो 22 जनवरी को विराजमान करने के लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारी करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा

05:20 PM, 11-Nov-2023

सीएम योगी ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर कहा कि सरकार ने उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर गरीब को सरकार की तरफ से सुविधाएं मिल रही हैं। कोरोना काल में हमने दीपोत्सव मनाया गया। फ्री में वैक्सीन, दवा दी गई। पीएम मोदी के अहम योगदान की वजह से कोरोना बीमारी गायब हो गई। अगले पांच सालों तक फ्री में राशन यूपी की जनता को मिलेगा। भगवान राम को आदर्श मानकर डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।

05:10 PM, 11-Nov-2023

सीएम योगी की अयोध्या के लोगों से अपील

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है। राम लला अपने मंदिर में विराजमान होने के लिए आ रहे हैं। कई सालों का एक लंबा इंतजार है। आज हमारी पीड़ी बहुत सौभाग्यशाली है। इसके लिए हमारे लोगों ने बहुत संघर्ष किया। जब यहां भगवान आ रहे हो तो आपको ऐसे ही उनका स्वागत करना है। पीएम मोदी राम लला को विराजमान करेंगे और वहीं अयोध्यावासियों को इसी तरह से दिवाली मनानी होगी।

05:01 PM, 11-Nov-2023

एक अयोध्या में सात सालों से बड़ा कार्यक्रम हो रहा

अयोध्या में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सात साल पहले जब हमने अयोध्या का दीपोत्सव शुरू किया था तो असमंजस की स्थिति थी। लेकिन आज यह एक बड़ा कार्यक्रम और देश-दुनिया का अनोखा आयोजन बन गया है।

05:00 PM, 11-Nov-2023

राम मंदिर के निर्माण की लोगों की थी इच्छा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। तब यहां मौजूद लोगों की सिर्फ एक ही इच्छा थी। राम मंदिर का निर्माण हो।

 

04:56 PM, 11-Nov-2023

सीएम योगी ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आपके लिए काम कर रही है। बीते नौ वर्षों में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में पिछले छह सालों में हमने इन कार्यक्रमों को लागू किया है। भगवान राम ने अयोध्या धाम का वर्णन किया है। उस अयोध्या धाम के लिए कुछ भी योगदान कर देना बड़ा योगदान है। जन्म और जीवन दोनों के लिए यहां संत, राज्यपाल और आम जनता यहां मौजूद है।

04:46 PM, 11-Nov-2023

सीएम योगी बोले- लोगों को मिलेगा रोजगार

सीएम योगी ने मंच से कहा कि हजारों साल पहले भगवान राम अयोध्या आए और इस इतिहास को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। उस वक्त कैसे भगवान राम यहां आए होंगे। संतों की इसमें अहम भूमिका रही। ये एक यूनिक कार्यक्रम बन रहा है। पीएम नरेंद्र मोदीने भी इसमें योगदान दिया। जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर का कार्यक्रम है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। यहां निजी निवेश भी हो रहा है। जब यहां राम विराजमान होंगे। तो कई करोड़ों रुपये की परियोजनाएं चालू होंगी। लोगों को रोजगार मिलेगा। 

04:42 PM, 11-Nov-2023

सीएम योगी ने लवाया नारा

भाषण के बीच सीएम योगी ने लोगों से नारा भी लगवाया। उन्होंने कहा कि सत्य सनातन धर्म की, जय हो। सीएम ने कहा कि राज्याभिषेक और दीपोत्सव कराने का मकसद अयोध्या के गौरव को याद दिलाना है। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। सभी संतों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बधाई दी।

04:28 PM, 11-Nov-2023

मंच से सीएम योगी बोले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की शुरुआत में संबोधित करते हुए कहा कि जब साल 2017 में दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। आप सभी का उत्साव देखकर लगता था, जैसे आपका एक ही नारा था। जब मैं मंच पर भाषण देने के लिए आया था। तब आप लोगों के बीच से एक आवाज आई थी, योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो।

04:22 PM, 11-Nov-2023

यहां देखें अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम लाइव

 

Categories: Latest News

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *