Hathras News:भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र महामंत्री का निधन, तबियत थी खराब – Braj Region General Secretary Of Bjp Mahila Morcha Passes Away

Published by admin on


Braj region general secretary of BJP Mahila Morcha passes away

नंदिनी देवी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र की महामंत्री नंदिनी देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई। नंदिनी देवी की मौत की सूचना से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। 

नंदिनी देवी के पति अशोक कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी तबीयत खराब हुई थी। शहर के निजी अस्पताल में दो दिन तक उनका उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन आगरा के निजी अस्पताल में ले गए। पति का आरोप है कि आगरा के निजी अस्पताल ने बीमारी से संबंधित कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई। 11 नवंबर को दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो एंबुलेंस दी गई, वह भी नोएडा में खराब हो गई है। वेंटिलेटर भी नहीं मिल सका। नंदिनी देवी भाजपा में कई पदों पर रह चुकी हैं। 

Categories: Latest News

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *