Up Cabinet Meeting Live:अयोध्या में योगी कैबिनेट बैठक आज, मंत्रिमंडल के सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में किया पूजन – Up Cabinet Meeting In Ayodhya News Live Cm Yogi Adityanath Attend, Acharya Satyendra Das, Iqbal Ansari

11:32 AM, 09-Nov-2023
आतंकवाद निरोधी दस्ता तैनात
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) तैनात है। आज यहां पहली बार राज्य कैबिनेट की बैठक हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट बैठक के लिए मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंच गए हैं।
#WATCH | Anti-Terrorism Squad (ATS) deployed in Uttar Pradesh’s Ayodhya
The state cabinet meeting will be held here for the first time today. pic.twitter.com/FvfA4YDomZ
— ANI (@ANI) November 9, 2023
11:28 AM, 09-Nov-2023
इसलिए भी खास है 9 नवंबर
अयोध्या में नौ नवंबर 1989 को श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास हुआ था। सर्वोच्च न्यायालय में सालों तक चले राम जन्म भूमि विवाद का फैसला भी 9 नवंर 2019 को ही श्रीरामलला के पक्ष में आया था।
11:27 AM, 09-Nov-2023
प्रयागराज और वाराणसी में हो चुकी है कैबिनेट बैठक
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में कुंभ मेला के दौरान प्रयागराज में भी मंत्रिपरिषद की बैठक की गई थी। तब मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने संगम में पुण्य स्नान भी किया था। इसके अलावा वाराणसी में भी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है।
11:24 AM, 09-Nov-2023
हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे अयोध्या स्थित रामकथा पार्क पहुंचे। उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि परिसर का पूजन एवं श्री रामलला विराजमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया। मुख्यमंत्री के साथ सरकार के मंत्री दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने भी पहुंचे। कैबिनेट बैठक में सरकार के दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं।
11:16 AM, 09-Nov-2023
UP Cabinet Meeting Live: अयोध्या में योगी कैबिनेट बैठक आज, मंत्रिमंडल के सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में किया पूजन
रामनगरी अयोध्या में आज का दिन इतिहास बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कैबिनेट पहली बार एक साथ रामलला के चरणों में होगी। वहीं अयोध्या में पहली बार कैबिनेट बैठक का आयोजन कर सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार भी देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट बैठक के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं।
0 Comments